बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को झटका, जन सुराज के कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Bihar Politics: बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज' को एक बड़ा झटका लगा है। पटना में आयोजित एक मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मौजूदगी में इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में शह-मात का खेल तेज हो गया है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के ठीक पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी 'जन सुराज' को राजधानी पटना में एक बड़ा सांगठनिक झटका लगा है। जन सुराज के कई दिग्गज नेताओं और जमीनीबिहार उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को झटका, जन सुराज के कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामनकार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (Jan Suraj Party Leaders Join BJP) का दामन थाम लिया है।

Jan Suraj Party Leaders Join BJP

बिहार उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को झटका

पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक विशेष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और दीघा के विधायक संजीव चौरसिया की मौजूदगी में जन सुराज के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया।

End of Feed