Bihar: नई सरकार के आते ही एक दर्जन से अधिक जिलों की जेलों में पड़ी रेड, तड़के अपराधियों में मचा हड़कंप; जानें क्या-क्या मिला

Bihar News: बिहार में नई सरकार बनते ही तकरीबन 15 जिलों की जेलों में बड़ी छापेमारी हुई है। नालंदा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर समेत कई जेलों में DM-SP ने शुक्रवार तड़के खुद रेड की है।

Bihar News: बिहार में सत्ता परिवर्तन और नई सरकार के गठन के साथ ही प्रशासन कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते दिख रहा है। मुख्यमंत्री के 'ब्लॉक से थाने तक सख्ती' बरतने के निर्देश के ठीक बाद, शुक्रवार तड़के राज्य की 15 प्रमुख जेलों में एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस और प्रशासन की इस अचानक हुई दस्तक ने न केवल कैदियों बल्कि जेल अधिकारियों की भी नींद उड़ा दी।भोजपुर, दरभंगा, भागलपुर, गया मुजफ्फरपुर, नालंदा, समस्तीपुर, मोतिहारी, औरंगाबाद, वैशाली, सुपौल, मुंगेर, बक्सर, किशनगंज और कटिहार जिले की जेलों में ये कार्रवाई हुई है।

Bihar Police Raid in jails

करीब 14 जिलों की जेल में हुई छापेमारी

भोर से शुरू हुआ एक्शन

शुक्रवार की अल सुबह बिहार के अलग-अलग जिलों में पुलिस की गाड़ियां जेलों की ओर पहुंचीं। नालंदा में तड़के 4 बजे ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम बिहारशरीफ मंडल कारा पहुंची। जिलाधिकारी कुंदन कुमार और एसपी भारत सोनी के नेतृत्व में करीब 100 जवानों ने जेल के एक-एक वार्ड, किचन और टॉयलेट तक की सघन तलाशी ली। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

End of Feed