बिहार में महिला कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अब इन कर्मियों को हर महीने मिलेगी 2 दिन की स्पेशल छुट्टी

Women Special Leave Bihar: बिहार सरकार ने संविदा, बेल्ट्रान और आउटसोर्सिंग पर काम करने वाली महिला कर्मियों को हर महीने दो दिन की स्पेशल लीव देने का फैसला लिया है। इस निर्णय से राज्य की डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं को फायदा मिलेगा।

Women Special Leave Bihar: बिहार में NDA सरकार ने महिला कर्मियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार (Bihar NDA Government) ने संविदा, बेल्ट्रान और आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाली महिलाओं को हर महीने दो दिन की विशेष छुट्टी देने का निर्णय किया है। इस फैसले से राज्य की करीब डेढ़ लाख से ज्यादा महिला कर्मियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस तरह की सुविधा देने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन सकता है।

Women Special Leave Bihar

महिला संविदा कर्मियों को मिलेगी हर महीने 2 दिन की स्पेशल लीव (Photo: AI Image)

सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में संविदा महिला कर्मियों की ड्यूटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। दरअसल, मुख्य सचिव के एक पत्र के बाद यह मामला चर्चा में आया था। आरोप लगाया गया कि नियमित महिला कर्मचारियों की ड्यूटी शाम 5 बजे तक खत्म हो जाती है, जबकि संविदा और आउटसोर्सिंग पर काम करने वाली महिलाओं को शाम 6 बजे तक काम करना पड़ रहा था। इसे लेकर कई कर्मचारी संगठनों और महिला कर्मियों ने नाराजगी जताई थी।

End of Feed