Bihar Nawada MLA Vibha Devi: बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की वर्तमान जदयू विधायक विभा देवी के घर मातम छा गया है। उनके छोटे बेटे अखिलेश कुमार यादव की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। अखिलेश अपने कार थार से घर के पास ही कहीं जा रहे थे, तभी उन्होंने अपने कार से कंट्रोल खो दिया, जहां कार सड़क किनारे एक बरगद के पेड़ से जा टकराई। बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहां उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृ्त घोषित कर दिया।
बिहार: पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के घर छाया मातम, छोटे बेटे अखिलेश की सड़क हादसे में मौत
अखिलेश को पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। जहां अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उधर, यादव के निधन के बाद राजनीतिक व सामाजिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। वहीं, कई जनप्रतिनिधियों ने अपना गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही घर पर समर्थकों और स्थानीय लोगों का भारी संख्या में आना जाना शुरू हो गया है।
शव पैतृव गांव लाया गया
नवादा स्थित पैतृव गांव पथर में अखिलेश का शव लाया गया है। विधायक विभा देवी व राजबल्लभ यादव का परिवार गहरे सदमे में है। पूरे नवादा जिले में शोक का माहौल है। बता दें कि राजबल्लभ यादव राजद सरका में मंत्री थे। उन्हें नाबालिग के साथ रेप के आरोप में जेल भी जाना पड़ा था।
अखिलेश के अंतिम दर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की मांग हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने के लिए कहा है। ताकि आगे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
