खाड़ी देशों में संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा कदम, प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष हेल्पलाइन जारी

खाड़ी देशों में बढ़ते तनावपूर्ण हालात के बीच बिहार सरकार ने वहां काम कर रहे प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाया है। नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, ताकि विदेशों में रह रहे बिहारवासियों और उनके परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी आपात स्थिति में प्रवासी कामगारों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Bihar Government Helpline for Migrant Workers: खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध जैसे हालात को देखते हुए बिहार सरकार ने वहां कार्यरत प्रवासी कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। विभाग के सचिव दीपक आनंद ने दिल्ली के बिहार भवन से 7217788114 हेल्पलाइन नंबर की घोषणा की है। इस नंबर के जरिए से विदेशों में रह रहे बिहार के प्रवासी नागरिकों और उनके परिजनों को समय पर जानकारी और सहायता प्रदान की जाएगी।

Bihar Government Launches Special Helpline for Migrant Workers (Photo: PTI)

बिहार सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल हेल्पलाइन नंबर जारी किया (फोटो: PTI)

किसी भी समस्या, जानकारी या सहायता के लिए संपर्क

हेल्पलाइन की घोषणा करते हुए दीपक आनंद ने कहा कि बिहार सरकार अपने राज्य के नागरिकों और श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि आपात स्थिति में कोई भी प्रवासी बिहारी खुद को असहाय न महसूस करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस हेल्पलाइन के जरिए प्रवासी कामगार अपनी किसी भी समस्या, जानकारी या सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। विभाग की टीम चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर रखेगी और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करेगी।

End of Feed