वेस्ट एशिया संकट के बीच बिहार सरकार अलर्ट, बना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप; सप्लाई चेन पर कड़ी नजर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए बिहार सरकार ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया है। इसका उद्देश्य जरूरी वस्तुओं की सप्लाई बनाए रखना, सप्लाई चेन की निगरानी करना और प्रवासी मजदूरों के हितों की रक्षा करना है। इसकी पहली बैठक 30 मार्च को होगी।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच बिहार सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए एक क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप बनाया है। इस पहल का मकसद राज्य में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु बनाए रखना और सप्लाई चेन को मजबूत रखना है। साथ ही प्रवासी मजदूरों के हितों की सुरक्षा सुनश्चित करना है। ताकि किसी भी संभावित प्रभाव से निपटा जा सके और आम लोगों को कोई परेशानी न हो।

nitish kumar

नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप में कौन-कौन होगा शामिल

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस ग्रुप की अध्यक्षता मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत करेंगे। इस टीम में विकास आयुक्त, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) समेत कई प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं। इस ग्रुप का नोडल विभाग खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को बनाया गया है।

End of Feed