शहर

बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Congress leader Dr Shakeel Ahmad Khan : बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी की यह घटना खान के सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित सरकारी आवास में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के के बड़े अधिकारी पहुंचे। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Image

पटना स्थित शकील अहमद खान का आवास।

Bihar Congress leader Dr Shakeel Ahmad Khan : बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे आयान ने खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी की यह घटना खान के सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित सरकारी आवास में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के के बड़े अधिकारी पहुंचे। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खुदकुशी की वजह साफ नहीं

खान के बेटे ने खुदकुशी क्यों की, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार मर्माहत है। आयान की उम्र 17-18 साल के आसपास बताई जा रही है। शकील अहमद खान के बारे में बताएं तो उनकी पहचान साफ और स्वच्छ छवि के नेता के रूप में रही है। वह मूल रूप से कटिहार जिले के कबर कोठी गांव के रहने वाले हैं।

कांग्रेस नेता कादरी ने दुख जताया

कांग्रेस नेता कौकब कादरी ने कहा कि आज सुबह हमने आयान की खुदकुशी की खबर सुनी। यह सुनकर हम काफी दुखी हो गए। एक परिवार के लिए इससे बड़ी दुखद खबर और कुछ नहीं हो सकती। आयान हमारे परिवार के सदस्य की तरह था। उन्होंने कहा, 'हमें नहीं पता कि किस वजह से उसे इस तरह का कदम उठाना पड़ा। इस समय पीड़ित परिवार को हम केवल अपनी श्रद्धांजलि दे सकते हैं। कांग्रेस के सभी नेता यहां पहुंच रहे हैं। सभी लोग सदमे में हैं। वह एक पार्टी में गया था। हमें नहीं पता कि वहां पर क्या हुआ।' खान पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी भी हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article