शहर

बिहार के कर्मचारियों की चांदी, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी; जानें कितने फीसदी होगा फायदा

बिहार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की नीतीश सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

Image

बिहार के कर्मचारियों की चांदी, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी; जानें कितने फीसदी होगा फायदा

पटना: बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को बृहस्पतिवार को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट सचिवालय ने कहा कि इस बढ़ोतरी से डीए 50 से बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा, जिससे लाखों नियमित कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बेहतर वित्तीय सहायता मिलेगी। सचिवालय ने कहा कि बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी।

इनको मिलेगी लाख रुपये की वित्तीय सहायता

कैबिनेट ने 'मुख्यमंत्री गृहस्थल क्रय योजना' नामक एक नयी योजना को भी मंजूरी दे दी, जिसके तहत राजस्व और भूमि सुधार विभाग प्रत्येक भूमिहीन परिवार को तीन डेसीमल भूमि की खरीद के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। कैबिनेट द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव में कहा गया है, यह एकमुश्त वित्तीय सहायता राज्य में पात्र भूमिहीन परिवार को जमीन खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी।

कैबिनेट ने ठेकेदारों द्वारा निर्माण के बाद रखरखाव अनुबंध की समाप्ति होने पर ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उन्नयन से संबंधित योजना को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने सीतामढी जिले में पुनौरा धाम जानकी मंदिर के पास पर्यटक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 120.58 करोड़ रुपये भी मंजूर किए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article