बिहार में बड़ा हादसा, वैशाली में गंगा में नाव पलटने से 11 बच्चों की मौत; रेस्क्यू जारी; 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से उसमें सवार पांच से 11 लोगों की मौत की सूचना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने का ऐलान किया है।

वैशाली में राघोपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलटने से बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। इस नाव में 15 से 20 लोग सवार थे, हादसे में 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश बच्चे शामिल हैं। प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर शोक जताया है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी गंगा पार भोज खाने के लिए जा रहे थे।

Vaishali boat accident

वैशाली नाव हादसा

भोज खाने के लिए गए थे सभी

जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर श्यामचंद गांव के नजदीक हुआ है। बताया जा रहा है गंगा के पार एक भोज में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग गए थे। एक नाव में करीब 15 से 20 लोग सवार थे। बारिश के कारण गंगा नदी में पानी का वेग भी तेज है। ऐसे में माना जा रहा है कि ओवरलोड नाव अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते सब डूबने लगे। इसमें से कई लोग तैरकर किनारे पहुंच गए, लेकिन उसमें से 11 लोग गहरे पानी में फंस गए। हालांकि, हादसे की असली वजह क्या ये सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल, व्यापक पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे से प्रभावित लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

End of Feed