Bihar Pollution: दिल्ली के बाद बिहार की हवा भी जहरीली, पटना समेत 7 शहरों में AQI 'खराब' श्रेणी में पहुंचा

बिहार में सर्दियां बढ़ने के साथ ही एक बार फिर एयर क्वालिटी में गिरावट आई है। कई शहरों में एक्यूआई बढ़कर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। जिसमें प्रदेश की राजधानी पटना भी शामिल है। पॉल्यूशन बढ़ने से सांस के मरीजों की समस्या बढ़ गई है।

Bihar Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर के साथ ही अब बिहार में भी हवा जहरीली हो गई है। सर्दियों में एक बार फिर से कई शहरों में बढ़ता हुआ वायु प्रदूषण चिंता का विषय बन गया है। बिहार में राजधानी पटना समेत सात शहरों में एयर क्वालिटी में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को आरा, हाजीपुर, बिहारशरीफ, राजगीर, बक्सर और समस्तीपुर में एयर क्वालिटी खराब स्तर पर पहुंच गई। इन शहरों में 200 से 300 के बीच एक्यूआई दर्ज किया गया।

pollution - istock (1)

बिहार में बढ़ा वायु प्रदूषण (सांकेतिक फोटो| istock)

बिहार के किस शहर में सबसे प्रदूषित हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बिहार में शुक्रवार को कम से कम सात शहरों में एयर क्वालिटी खराब श्रेणी में पहुंच गई। इस दौरान सबसे अधिक एक्यूआई आरा 266 दर्ज किया गया।वहीं बिहार शरीफ और राजगीर में एक्यूआई 261 रहा। इसके अलावा समस्तीपुर में 258, बक्सर में 229 पटना में 217 और हाजीपुर 229 एक्यूआई दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार हवा की स्पीड कम होने और तापमान में गिरावट के कारण इन शहरों में एयर क्वालिटी में गिरावट आई है।

End of Feed