के के पाठक ने CPI एमएलसी संजय सिंह की रोकी पेंशन, CM नीतीश कुमार के खिलाफ धरने का ऐलान

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने एक बार से अपने नए आदेश से बिहार की नीतीश सरकार के लिए परेशानी बढ़ा दी है। इस बार के के पाठक ने सीपीआई के MLC संजय सिंह पर को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एसएलसी साहब की पेंशन पर रोक लगा दी है।

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक (K K Pathak) के एक एक्शन से फिर से बिहार की सियासत गर्मा गई है। के के पाठक ने CPI के MLC संजय सिंह (Sanjay Singh) की पेंशन पर रोक लगा दी है। जिसके बाद एमएलसी ने सीएम नीतीश कुमार के आवास के बाहर धरना देने का ऐलान किया है। अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बहादुर सिन्हा के पेंशन और वेतन पर भी रोक लगा दी है।

K K Pathak

के के पाठक ने CPI के एमएलसी संजय सिंह की पेंशन रोकी

नीतीश सरकार के खिलाफ धरने का ऐलान

जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव के के पाठक के निर्देश पर शिक्षा विभाग दो पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। अपर मुख्य सचिव के के पाठक का यह एक्शन बिहार में बड़ा सियासी हंगामा खड़ा कर सकता है। संजय सिंह प्रोफेसर होने के साथ ही राजनीतिक पहुंच रखते हैं। MLC संजय सिंह ने शिक्षा विभाग के इस आदेश को तुलगकी आदेश बताया है और नीतीश सरकार के खिलाफ धरने का ऐलान भी कर दिया है।

End of Feed