शहर

कल से तीन दिन के लिए सेंट्रल दिल्ली की ये सड़क रहेगी बंद, जानें वजह

दिल्ली में वीआईपी मूवमेंट और कार्यक्रमों के चलते अक्सर ट्रैफिक का दबाव बना रहता है। 21 से 23 फरवरी 2026 तक सेंट्रल दिल्ली की शेर शाह रोड सुबह 9 से शाम 6 बजे तक दोनों तरफ से बंद रहेगी। मथुरा रोड और इंडिया गेट जाने वालों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

Image

दिल्ली में तीन दिन तक इस सड़क पर बंद रहेगी ट्रैफिक की आवाजाही

दिल्ली देश की राजधानी है और यहां अक्सर वीआईपी मूवमेंट के कारण कई सड़कों को आम लोगों के लिए बंद करना पड़ता है। जिसकी वजह से कई जगहों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिलती है। वैसे भी दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव काफी ज्यादा होने के कारण यहां के लोगों को रोज घंटों ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। खासतौर पर सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने के कारण लोग खासे परेशान रहते हैं। दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक AI इम्पैक्ट समिट चल रहा है, जिसके कारण सेंट्रल दिल्ली की कुछ सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। अब कल यानी शनिवार 21 से सोमवार 23 फरवरी तक सेंट्रल दिल्ली में एक और बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन देखने को मिलेगा। इसके कारण लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है।

कौन सी सड़क रहेगी बंद?

21 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक सेंट्रल दिल्ली की शेर शाह रोड दोनों तरफ से बंद रहेगी। जी हां, यह वही सड़क है, जहां पर दिल्ली हाईकोर्ट है। यानी हाईकोर्ट के सामने वाली शेर शाह रोड आगामी तीन दिनों तक बंद रहेगी। इस सुबह 9 से शाम 6 बजे तक तीनों दिन इस सड़क का इस्तेमाल करके आप कहीं भी आ-जा नहीं सकते हैं।

कहां होगी परेशानी?

अगर आपको मथुरा रोड से इंडिया गेट की तरफ जाना है तो आप शेर शाह रोड का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसी तरह इंडिया गेट और सेंट्रल दिल्ली की तरफ से मथुरा रोड की ओर आने के लिए भी आप शेर शाह रोड से नहीं आ सके। यानी मथुरा रोड से इंडिया गेट और इंडिया गेट से मथुरा रोड की तरफ आने के लिए आपको दिल्ली हाईकोर्ट के सामने वाली शेर शाह रोड छोड़कर किसी अन्य वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।

तीन दिन क्यों बंद रहेगी सड़क?

चुनाव! जी हां, हमारे देश में चुनावों के चलते अक्सर सड़कें बंद कर दी जाती हैं। सेंट्रल दिल्ली के शेर शाह रोड को तीन दिन बंद रखने का कारण भी चुनाव है। हालांकि, यह चुनाव दिल्ली बार काउंसिल का है। दिल्ली बार काउंसिल के 25 सदस्यों का चुनाव हो रहा है, जिसके कारण तीन दिन तक इस रोड को बंद रखने का फैसला किया गया है। दिल्ली पुलिस ने तीनों दिन सार्वजनिक वाहनों से चलने की सलाह दी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!