Bhopal Crime: ठेकेदार की परिवार समेत सुसाइड की कोशिश, छोटी बेटी ने तोड़ा दम, ये है मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 12:02 AM IST

Bhopal Police: भोपाल में बुधवार की शाम को एक ठेकेदार ने पत्नी और चार बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की थी। ठेकेदार और उसके परिवार वालों ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार की सबसे छोटी बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • ठेकेदार ने की पूरे परिवार के साथ आत्महत्या की कोशिश
  • ठेकेदार और उसकी पत्नी और 3 बच्चों का अस्पताल में चल रहा इलाज
  • कर्ज से दबे होने और पेमेंट न मिलने के कारण ठेकेदार ने उठाया यह कदम


Bhopal News: बुधवार की शाम राजधानी के बैरागढ़ कलां में एक ठेकेदार ने बीवी-बच्चों समेत सुसाइड करने का प्रयास किया था। सभी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ठेकेदार और उसकी पत्नी और तीन बच्चों का इलाज अभी भी चल रहा है। लेकिन सबसे छोटी बेटी पूर्वा (8 साल) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। कर्ज से परेशान होकर ठेकेदार ने पूरे परिवार सहित जहर पीकर सुसाइड करने का प्रयास किया था।

Bhopal Crime News

भोपाल में ठेकेदार ने की परिवार सहित आत्महत्या की कोशिश, सबसे छोटी बेटी की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, जैसे ही पुलिस को सुसाइड करने के प्रयास के घटना की जानकारी मिली थी तभी खजूरी सड़क थाना प्रभारी संध्या मिश्रा और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मौके पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। वहां पुलिस ने किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद किया। किशोर जाटव के भांजे ने बताया है कि, घटना बुधवार सुबह 6 बजे की है।

End of Feed