हंसते-बोलते मौत के मुंह में चला गया युवक, दोस्तों के समझने तक हो चुकी थी देर; CCTV में Video कैद

मध्य प्रदेश के रीवा में एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ बात कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

जिंदगी और मौत के बीच में एक पतली सी डोर है, जैसे ही वह डोर टूट जाती है, मौत आ जाती है। इसका सटीक उदाहरण मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आया है, जहां दोस्तों के साथ बैठकर बात कर रहे युवक अचानक से जमीन पर गिरता है और उसकी मौत हो जाती है। इस घटना को देखकर वह कहावत भी सच साबित हो रहा कि मौत कब-किस रूप में आ जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है, क्योंकि कुछ ऐसा ही हुआ रीवा के नौजवान शख्स के साथ, जिसकी दोस्तों के साथ हंसते-बोलते हुए न जाने कब जान निकल गई। वहां मौजूद लोगों को भी पता नहीं चला।

REWA VIDEO VIRAL

मौत का लाइव वीडियो।

एमपी की रीवा की है घटना

आपको बता दें कि यह घटना रीवा शहर के ही सिरमौर चौराहे की बताई जा रही है। यहां बीते दिन बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल चौराहे पर ही स्थित एक दुकान के अंदर अपने दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर रहे थे, तभी अचानक से वह जमीन पर गिर गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

End of Feed