भोपाल

पति को बनाया बंधक, पत्नी के साथ गैंगरेप; रीवा में दंपत्ति के साथ दरिंदगी का मामला

मध्य प्रदेश के रीवा में पति को बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पति के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरिंदगी की सारी हद पार करते हुए कई लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पहले महिला के पति के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे (पति) दूसरे जगह ले गए, फिर उसकी पत्नी के साथ मिलकर सभी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

एक आरोपी हिरासत में

पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर कई आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता ने इस घटना में पांच लोगों के शामिल होने की बात पुलिस को बताई है, जबकि इस घटना में उनके साथ कुछ अन्य सहयोगी भी शामिल थे। मामले एक आरोपी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपना गुनाह कबूल करते हुए दिखाई दे रहा है।

पिकनिक मनाने गए थे दंपत्ति

बता दें कि यह घटना सोमवार (21 अक्टूबर) की है, जब युवा दंपत्ति पिकनिक मनाने गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरव बाबा पहाड़ क्षेत्र में गए हुए थे। वे मंदिर के थोड़ा आगे पहाड़ी में नाले के पास बैठे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर पार्टी कर रहे आधा दर्जन दरिंदे नशे की हालत में वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को धमकाया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे दूसरी जगह ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ दरिंदगी की।

शिकायत करने पर धमकी

इसके साथ ही आरोपियों ने पुलिस में शिकायत न करने को लेकर भी धमकाया। कई आरोपियों ने घंटे भर से अधिक समय तक दरिंदगी की, जिसके बाद दंपत्ति किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचे। दंपत्ति ने 22 अक्टूबर को गुढ़ थाने में पहुंचकर पुलिस में शिकायत की।

पुलिस ने इस मामले में कई संदेहियों को हिरासत में लिया है, जिससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पीड़िता ने इस घटना में पांच लोगों के शामिल होने की बात पुलिस को बताई है, जबकि पुलिस की मानें तो इस घटना में सात से आठ लोग शामिल थे। घटना के दौरान आरोपियों का पार्टी मनाने का वीडियो भी सामने आया है और वारदात में शामिल एक आरोपी ने घटना भी कबूला है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article