Gwalior News: निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की छत से नीचे गिरा मजदूर, शरीर के आर-पार हुआ सरिया, हालत गंभीर

Gwalior News: एमपी के ग्वालियर में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन में काम के दौरान एक मजदूर छत से नीचे गिर गया। इस हादसे में एक सरिया उसके शरीर के आर-पार भी हो गया है। गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां प्लेटफार्म नंबर 4 के बाहर निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर कार्य के दौरान एक मजदूर छत से नीचे गिर गया। इस हादसे में मजदूर के पेट में सरिए घुस गए हैं। बताया जा रहा है कि एक सरिया शरीर के आर-पार हो गया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसे बचाने और उसके पेट से सरिए निकालने का हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्वालियर रेलवे स्टेशन के विस्तार का कार्य एक प्राइवेट कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

Accident News

निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की छत से नीचे गिरा मजदूर

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, यहां छत से आगे में लटक कर काम करना होता है। इस काम के लिए चेन बेल्ट का प्रयोग किया जाता है, जो जगह-जगह से लॉक रहती है। इस दौरान अचानक चेन बैल्ट अनलॉक हो गई और मजदूर नीचे गिर गया। नीचे खुले सरियों पर जा गिरा, जिससे सरिए उसके पेट और सीने के आर-पार हो गए। गंभीर रूप से घायल मजदूर को ठेकेदार और अन्य साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों स्थिति देखते हुए उसे तत्काल ऑपरेशन के लिए ले गए।

End of Feed