Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां प्लेटफार्म नंबर 4 के बाहर निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर कार्य के दौरान एक मजदूर छत से नीचे गिर गया। इस हादसे में मजदूर के पेट में सरिए घुस गए हैं। बताया जा रहा है कि एक सरिया शरीर के आर-पार हो गया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसे बचाने और उसके पेट से सरिए निकालने का हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्वालियर रेलवे स्टेशन के विस्तार का कार्य एक प्राइवेट कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, यहां छत से आगे में लटक कर काम करना होता है। इस काम के लिए चेन बेल्ट का प्रयोग किया जाता है, जो जगह-जगह से लॉक रहती है। इस दौरान अचानक चेन बैल्ट अनलॉक हो गई और मजदूर नीचे गिर गया। नीचे खुले सरियों पर जा गिरा, जिससे सरिए उसके पेट और सीने के आर-पार हो गए। गंभीर रूप से घायल मजदूर को ठेकेदार और अन्य साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों स्थिति देखते हुए उसे तत्काल ऑपरेशन के लिए ले गए।
ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
मजदूर के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना किसी सुरक्षा उपकरणों और ट्रेनिंग के मजदूरों को ऊपर काम के लिए चढ़ा दिया जाता है। इसी दौरान ये हादसा हुआ है।
