Ujjain Accident News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। महाकालेश्वर मंदिर के भोजन केंद्र में आलू छीलने वाली मशीन में एक महिला का दुपट्टा फंस गया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। एसडीएम ने बताया कि महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर
ये भी पढ़ें - Himachal Pradesh Holiday 2025 List: हिमाचल में कब-कब होंगी सरकारी छुट्टियां, देखें 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
महिला के गले में फंसा दुपट्टा
उप-विभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) लक्ष्मी नारायण गर्ग ने संवाददाताओं को बताया कि यह दुर्घटना सुबह मंदिर के अन्न क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि निजी सुरक्षा सेवा के कर्मचारियों और परिसर में मौजूद अन्य महिलाओं ने बताया कि रजनी खत्री (30) भोजनशाला (रसोई) में काम कर रही थी तभी उसका दुपट्टा आलू छीलने वाली मशीन में फंस गया।
मंदिर से 500 मीटर दूर है रसोई
एसडीएम ने बताया कि दुपट्टा महिला के गले में फंस गया। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि सरकार उसके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। अन्न क्षेत्र महाकालेश्वर मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर है और यहां श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
(इनपुट - भाषा)
