MP में दिल दहलाने वाली वारदात, फ्रिज में मिली महिला की डेडबॉडी; बदबू आने पर...

मध्य प्रदेश के देवास में फ्रिज के अंदर एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है।

देवास: जिले में घर के भीतर फ्रिज में एक महिला का शव मिला है। यह शव कई दिन पुराना है और पुलिस एफएसएल से शव की जांच करा रही है। यह मामला वृंदावन कॉलोनी क्षेत्र का है, यहां के एक घर से पड़ोसियों को बदबू आई, मगर घर के बाहर से ताला लगा हुआ था। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस के जवान दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो उन्हें और भी ज्यादा बदबू आई। जब एक फ्रिज को खोला तो उसमें से महिला का शव निकला। यह शव कई दिन पुराना है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

dead body

सांकेतिक फोटो।

महिला की नहीं हुई शिनाख्त

पुलिस को इस बात का पता चला है कि यह मकान धीरेंद्र श्रीवास्तव का है और उसे संजय पाटीदार नामक व्यक्ति ने लगभग छह माह पहले किराए पर लिया था। पुलिस ने मकान मालिक के भी बयान लिए हैं और किराएदार संजय पाटीदार की तलाश की जा रही है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, इतना जरूर अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की आयु 30 से 35 साल के बीच है। पोस्टमार्टम से ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि शव कितने दिन पुराना है।

End of Feed