Ujjain Rape Case: उज्जैन में कचरा बीनने वाली महिला से रेप, पास से गुजर रहे लोग बनाते रहे वीडियो

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में कचरा बीनने वाली महिला से रेप की घटना सामने आई है। आरोपी ने उसे शराब पिलाई और शादी के नाम पर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उज्जैन के आगर नाका का मामला।
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
  • शराब पिलाकर किया गया महिला से रेप।

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन के आगर नाका क्षेत्र में कबाड़ बीनने वाली एक महिला को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह घटना तब सामने आई, जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बनाया गया रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने कहा कि यह घटना बुधवार की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

woman assault

सांकेतिक फोटो।

आरोपी ने शराब पिलाकर किया रेप

पुलिस अधिकारी मिश्रा ने कहा बताया कि आरोपी लोकेश ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया, उसे शराब पिलाई और फिर उससे रेप किया। कुछ लोग जो वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने अपराध को रोकने के बजाय घटना का वीडियो बनाया। बाद में लोकेश मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि नशा उतरने पर महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed