MP में रफ्तार भरेगी Vande Bharat Sleeper Train, भोपाल सहित इन शहरों की हो जाएगी चांदी

Vande Bharat Sleeper Train: मध्य प्रदेश में रेलवे स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी में है। यह ट्रेन भोपाल से मुंबई और अयोध्या तक चलाई जाएगी। इसके कोच का निर्माण हो रहा है। यह ट्रेन 15-15 कोच की रहेगी।

Vande Bharat Sleeper Train: मध्य प्रदेश के लोगों को रेलवे की ओर से स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। एमपी की राजधानी भोपाल से स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन भोपाल से मुंबई और अयोध्या तक चलेगी। इसके अलावा भोपाल से राजस्थान के लिए भी वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। कहा जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 15-15 कोच होंगे। इस ट्रेन में सारे कोच स्लीपर के होंगे। स्लीपर कोच के निर्माण का काम जारी है। जिसके पूरा होने के बाद कोच को भोपाल पहुंचाया जाएगा। जिसके बाद ट्रायल शुरू होगा।

vande bharat sleeper train

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (फोटो साभार - ट्विटर)

जुलाई में ट्रायल होने के आसार

मध्य प्रदेश में अभी तीन वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। जिसके बाद प्रदेश में अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। भोपाल से मुंबई और अयोध्या तक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर रेल मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। कयास लगाया जा रहा है कि इस रूट पर जुलाई में ट्रायल हो सकता है। ट्रायल के बाद रेल मंत्रालय की ओर से शेड्यूल जारी किया जाएगा। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार अन्य ट्रेनों की तुलना में अधिक होगी। इस ट्रेन की स्पीड 160 किमी तक होती है।

End of Feed