केंद्रीय मंत्री के नायडू ने किया बड़ा ऐलान, उज्जैन में बनेगा एयरपोर्ट, महाकाल की नगरी का सफर होगा आसान

एमपी में आयोजित हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के अर्बन डेवलपमेंट सेशन में प्रदेश के विकास के लिए बनाई गई परियोजना की जानकारी दी गई है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के नायडू ने बताया कि महाकाल की नगरी उज्जैन में एक एयरपोर्ट का विकास किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के अर्बन डेवलपमेंट सेशन का आयोजन किया गया था। इस सेशन में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि शहरों का ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट किया जाएगा। यहां सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए अंडर ब्रिज बनाने पर विचार किया जा रहा है। नगरों के विकास के लिए बनाई गई पॉलिसी में आपके सुझावों पर जरूरी परिवर्तन किए जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा कि उज्जैन में एयरपोर्ट बनाया जाएगा। एयरपोर्ट बनने से महाकाल की नगरी आने वाले पर्यटकों के साथ शहर के लोगों को भी लाभ होगा।

Union Minister K Naidu

केंद्रीय मंत्री के नायडू

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में विकास पर चर्चा

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के अर्बन डेवलपमेंट सेशन के अवसर पर पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि ग्राम पंचायतों के नियम-कानूनों की शहरी विकास के कानूनों से समानता होनी चाहिए। श्रम कानूनों में सुधार होगा, जिससे उद्योगपति और श्रमिक के बीच टकराव की स्थिति नहीं बनेगी। अतिथियों ने 'एमपी ईवी तरंग पोर्टल' को भी लॉन्च किया।

End of Feed