भोपाल

सोशल मीडिया पर शहाबुद्दीन बना सुमित, हिंदू लड़की से बढ़ाई दोस्ती किया अगवा; लव जिहाद पर हिंदू संगठन ने सिखाया सबक

एमपी के जबलपुर में दूसरे समुदाय के लड़के ने सुमित बनकर 14 साल की नाबालिग को दिया शादी का झांसा। भगाने की कोशिश में रेलवे स्टेशन पर हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक दूसरे समुदाय के लड़के ने 14 साल की लड़की को सुमित बनकर शहाबुद्दिन बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन मोड़ में आई और मामले की जांच की। बता दें कि 21 साल का आरोपी लड़की को भगाकर ले जाते हुए हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया है।

सुमित बनकर शहाबुद्दीन ने नाबालिग से की दोस्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम के जरिए शहाबुद्दीन नामक के 21 साल के युवक ने सुमित बनकर जबलपुर की रहने वाली 14 साल की नाबालिग से दोस्ती की। बताया जा रहा है कि शहाबुद्दीन मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और मुंबई में रहकर नौकरी करता था। 21 साल के आरोपी शहाबुद्दीन और नाबालिग लड़की को हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जा रहा था।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी शहाबुद्दीन का मोबाइल चेक किया तो उसके फोन से कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिली है। इस मामले की जांच जबलपुर के गोरखपुर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं हिंदू सेवा परिषद द्वारा लव जिहाद और मानव तस्करी का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ा

किशोरी की बहन ने बताया कि करीब एक महीने से उसकी बहन इस लड़के से बात कर रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार ने पूछा तो उसने लड़के का नाम सुमित बताया। परिवार ने डांटकर उससे फोन ले लिया। लेकिन किशोरी किसी न किसी के फोन से मौका देख आरोपी से बात करती रही। घर से अचानक लापता होने पर परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर उसे हर स्थान और बस स्टेंड पर ढुंढा। उसके बाद इस मामले की जानकारी हिंदू सेवा परिषद को भी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने लड़की की खोज शुरू की और उन्हें यह रेलवे स्टेशन पर मिले। किशोरी की बहन का कहना है कि अगर कुछ देर होती, तो इनका मिलना मुश्किल हो जाता। हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ गोरखपुर थाने से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पर अपहरण का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!