भोपाल

MP: पचमढ़ी में तीन दिवसीय विधायक-सांसद ट्रेनिंग कार्यक्रम, अमित शाह करेंगे शुरुआत

एमपी के पचमढ़ी में 14 जून से भाजपा विधायकों-सांसदों की ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम के समापन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में विधायकों और सांसदों को भाजपा की कार्य नीति के बारे में समझाया जाएगा।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 14 जून को तीन दिवसीय विधायक-सांसदों की ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत होने वाली है। इस कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा की जाएगी। बता दें कि एमपी के पचमढ़ी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद भी शामिल रहेंगे। भाजपा के अनुसार, पिछली सरकार के विधायकों की ट्रेनिंग 4 साल पहले उज्जैन में संपन्न हुई थी। इस साल ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए पचमढ़ी को चुना गया है और 14 मई को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विधायक- सांसदों की ट्रेनिंग में प्रैक्टिकल सेशन भी रहेगा शामिल

बताया जा रहा है कि कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देते हुए ट्रेनिंग दी जाएगी। विधायक- सांसदों की ट्रेनिंग में प्रैक्टिकल सेशन भी शामिल किया गया है। इसमें सोशल मीडिया गतिविधियों, पॉ कास्ट, फॉलोअर्स और इंफ्लूएंसर का ओरिएंटेशन को भी शामिल किया गया है। इसमें साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में समझकर उसे जनता तक किस प्रकार पहुंचाने है, इस पर भी चर्चा की जाएगी। विधायक और सांसदों को भाजपा की रीति-नीति और कार्य पद्धति के बारे में बताया जाएगा। ताकि आने वाले समय में अनुशासनहीनता की समस्याओं से बचा जा सके।

इस ट्रेनिंग सेशन में विधायकों को और सांसदों को भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। ट्रेनिंग कार्यक्रम के अंत में 2024 के लिए केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार के विजन के बारे मे बात करते हुए रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम से पार्टी के नेताओं को अपने कार्यों में सुधार लाने में मदद करेगा। कार्यक्रम में होने वाले सभी सेशन में विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के बाद जनता के साथ संवाद स्थापित करने में सहायक साबित होगा। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के अंत में आयोजित होने वाले समापन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हो सकते हैं, एजेंडे का निर्णय जल्द ही लिया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article