भोपाल

Umaria Road Accident: एमपी के उमरिया में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर, तीन महिलाओं समेत 4की मौत

एमपी के उमरिया जिले में आज यानी गुरुवार, 6 फरवरी को एक भीषड़ सड़क हादसा हो गया है। यहां दो ट्रकों की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पतला में भर्ती करवाया है।

Image

एमपी के उमरिया में भीषण सड़क हादसा

Umaria Road Accident: पूर्वी मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में गुरुवार को एक भीषड़ सड़क हादसा हो गया। यहां दो तेज रफ्तार ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। मृतक में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। जानकारी के अनुसार, यह घटना जिला मुख्यालय से 38 किमी दूर पाली क्षेत्र में एनएच 43 पर जीरो ढाबे के पास हुई। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुए था।

एंबुलेंस पहुंचने में हुई देरी में गई युवती की जान

जानकारी के अनुसार, इस हादसे की सूचना मिलते के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंचने में 2 घंटे लग गए। 2 घंटे की देरी के कारण एक युवती की जान चली गई। इस हादसे में 2 महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक की मौत इलाज के इंतजार में एंबुलेंस के देर से पहुंचने में हुई। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल व्यक्ति की भी हालत नाजुक बनी हुई है।

आमने-सामने की टक्कर में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि शहडोल की ओर से एक ट्रक आ रहा था और दूसरा ट्रक उमरिया की ओर जा रहा था। उसी दौरान दोनों ट्रकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। ट्रकों के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। लोगों मदद के लिए शोर मचा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसमें 17 वर्षीय एक युवती जिंदा थी और गंभीर रूप से घायल अवस्था में मदद की गुहार लगा रही थी। लेकिन एंबुलेंस के आने तक उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि एंबुलेंस अगर समय पर आ जाती तो उसकी युवती की जान बच सकती थी।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

इस हादसे के बाद से हाईवे पर भीषण जाम लग गया है। दोनों तरफ की लाइनों गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारू करने के लिए क्रेन की मदद से ट्रक को साइड किया गया और उसके यातायात व्यवस्था बहाल हुई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article