Ujjain Rape Case: 'मेरे बेटे को गोली मार देनी चाहिए', आरोपी के पिता बोले- हम मुंह दिखाने लायक नहीं रहे

  • Reported by: मकरंद काले
  • Updated Sep 29, 2023, 05:01 PM IST

Ujjain Rape Case Update: उज्जैन में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी भरत सोनी के पिता राजू सोनी ने कहा है कि कि मेरा बेटा ऐसा करेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। मेरे बेटे ने अगर ऐसा किया है तो उसे पुलिस क्यों संभाल रही है, उसे पकड़ कर गोली ही मार देनी चाहिए। आपको इस वारदात से जुड़ा अब तक का अपडेट बताते हैं।

Ujjain Crime News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। रेप के आरोपी ऑटोचालक भरत सोनी पुलिस की गिरफ्त में है, उसके पिता राजू सोनी ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में कहा कि मेरा बेटा ऐसा करेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने अपने बेटे तो गोली मारने की अपील की है और कहा है कि ऐसे लोगों को जीने का कोई अधिकार नहीं है।

Ujjain TPTIeen Rape Case | Main Accused Injured While Trying To Flee Police Custody , Arrested

आरोपी भरत सोनी के पिता राजू सोनी ने कहा है कि कि मेरे बेटे को गोली मार दो।

'मेरे बेटे को पकड़कर गोली मार देनी चाहिए'

टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में आरोपी भरत सोनी के पिता राजू सोनी ने कहा कि मेरा बेटा ऐसा करेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। अगर उसने ऐसा किया है तो उसे फांसी की सजा देनी चाहिए। बेटी के साथ ऐसा करने वाले को फांसी मिलनी चाहिए। मेरी बेटी भी होती तो भी मैं यही कहता। किसी और की भी बेटी है तो भी मैं यही कहूंगा। ऐसे लोगों को जीने का कोई अधिकार नहीं है। मेरे बेटे ने अगर ऐसा किया है तो उसे पुलिस क्यों संभाल रही है, उसे तो पकड़ कर गोली ही मार देनी चाहिए। आरोपी के पिता ने कहा कि इससे पुलिस और कोर्ट दोनों का समय बचेगा।

End of Feed