Jabalpur: दुर्गा पंडाल में उतरा करंट; चपेट में आने से दो मासूमों की गई जान

जबलपुर जिले के बरगी हिल्स क्षेत्र में बुधवार रात दुर्गा पूजा पंडाल में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। यहां आरती में शामिल होने आए दो मासूम बच्चे बिजली के करंट की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे। बताया जा रहा है कि पंडाल के खंभों में करंट फैल गया था, जिससे संपर्क में आने पर बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई।

Jabalpur News: जबलपुर जिले में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। बुधवार रात बरगी हिल्स क्षेत्र लगे दुर्गा पंडाल में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय आयुष झारिया और 8 वर्षीय वेद श्रीवास के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बच्चे आरती में शामिल होने के लिए पंडाल में गए थे।

children dead electricity shock jabalpur

करंट लगने से दो बच्चों की मौत (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पंडाल में लगी बिजली की झालरों से लोहे के पाइप में अचानक करंट फैल गया। इसकी चपेट में आते ही दोनों बच्चे मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े। अफरातफरी के बीच स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed