Bhopal News: TV के श्री कृष्ण के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं IAS पत्नी, क्या है बेटियों के अपहरण का सच?

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 24, 2024, 06:45 AM IST

टीवी सीरियल महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले नीतीश भारद्वाज के खिलाफ आईएएस पत्नी स्मिता भारद्वाज ने कोर्ट में बेटियों को गुजारा भत्ता देने का अनुरोध पत्र दायर किया है।

भोपाल: अभिनेता नीतीश भारद्वाज की आईएएस पत्नी स्मिता भारद्वाज ने मुंबई की एक पारिवारिक अदालत में आवेदन देकर आग्रह किया है कि उनके पति लंबे समय से अपनी बेटियों को प्रतिमाह दस-दस हजार रुपये नहीं दे रहे हैं इसलिए उनकी संपत्ति बेच दी जाए। स्मिता का अपने पति के खिलाफ तलाक का मामला चल रहा है। उनके वकील चिन्मय वैद्य ने मुंबई के बांद्रा में एक पारिवारिक अदालत में ‘दरख्वास्त’ देने की पुष्टि की।

IAS wife reached court Against Mahabharat star Nitish Bhardwaj

अभिनेता नीतीश भारद्वाज और आईएएस पत्नी स्मिता भारद्वाज

दो बेटियों को गुजारा भत्ता देने की मांग

उन्होंने कहा कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि प्रति बेटी 10,000 रुपये यानी दो बेटियों के लिए प्रतिमाह 20,000 रुपये के अंतरिम आदेश पर दिसंबर 2022 से बहुत बकाया हो गया है जिसे प्राप्त करने की कार्यवाही की गयी है। दिसंबर, 2022 से यह राशि नहीं दी गयी है, इसलिए मुझे अपनी मुवक्किल की ओर से आवेदन दायर करना पड़ा। इस बारे में पूछे जाने पर नीतीश भारद्वाज ने व्हाट्सअप पर जवाब में कहा कि मुझे अपने वकील से पता करना होगा कि क्या उसने (मेरी पत्नी ने) कोई ऐसा आवेदन दायर किया है।

End of Feed