भोपाल

भोपाल मेट्रो निर्माण के चलते पुल बोगदा क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन; 28 मई से बदलेगा यातायात का रास्ता, जानें वैकल्पिक मार्ग

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत पुल बोगदा क्षेत्र में नया मेट्रो स्टेशन शीघ्र ही निर्माणाधीन होगा। इस कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, 28 मई से 27 जून यानी पूरे एक महीने तक ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की जाएगी।

Image

पुल बोगदा क्षेत्र में यातायात डायवर्जन (प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : Times Now Digital

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के तहत पुल बोगदा क्षेत्र में नए मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, 28 मई से 27 जून 2025 तक एक माह के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। इस अवधि में पुल बोगदा होते हुए भारत टॉकीज और जिंसी की ओर जाने वाले कुछ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं और अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए इन मार्गों का उपयोग करें।

सभी वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित रास्तों पर अनावश्यक प्रवेश से बचने की सलाह दी गई है। यातायात संबंधी किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए यातायात नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 और 2443850 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रतिबंधित मार्गों पर भारी, मध्यम और बस वाहनों का प्रवेश पूरी तरह निषिद्ध रहेगा, जबकि हल्के और दोपहिया वाहनों के लिए विशेष वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए गए हैं।

इन रास्तों का होगा इस्तेमाल

प्रभात चौराहा से भारत टॉकीज या प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर जाने के लिए परिहार चौराहा, 80 फीट रोड, स्टेशन बजरिया तिराहा और भारत टॉकीज ओवरब्रिज का उपयोग किया जा सकता है। भारत टॉकीज या प्लेटफॉर्म नंबर-6 से लौटने वाले वाहन अब संगम टॉकीज तिराहा, भारत टॉकीज ओवरब्रिज, स्टेशन बजरिया तिराहा, 80 फीट रोड और परिहार चौराहा के रास्ते गुजरेंगे। वहीं, हल्के और दोपहिया वाहन चालक पुल बोगदा से शिव मंदिर रोड (जिंसी के सामने) तक एकतरफा मार्ग का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article