मध्य प्रदेश के उज्जैन में भीषण सड़क हादसा हुआ है। उज्जैन के महिदपुर में मजदूरों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसमें कई मजदूर सवार थे, जिस वजह से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
घटनास्थल की फोटो।
मौके पर पहुंची पुलिस
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा कैसे हुआ। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
