भोपाल में आज बिजली कटौती, 50 इलाकों गुल रहेगी इलेक्ट्रिसिटी, जानें कितने घंटे होगा पावर कट

Power Cut in Bhopal: भोपाल में आज कई घंटों तक बिजली कटौती होने वाली है। बिजली कंपनी द्वारा आज मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 50 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में 2 से 6 घंटों तक बिजली कटौती की जाएगी।

Power Cut in Bhopal: भोपाल के लोगों को हर दिन पावर कट झेलना पड़ रहा है। आज भी भोपाल में बिजली गुल होने वाली है। शनिवार को 50 से अधिक इलाकों में 2 से 6 घंटे बिजली नहीं आएगी। इस दौरान बिजली कंपनी मेटेनेंस कार्य करने वाली है। बिजली कटौती वाले इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिसे देखते हुए अधिकारियों ने लोगों को बिजली कटौती से पहले ही अपने जरूरी काम निपटाने की सलाह दी है।

Electricity

सांकेतिक फोटो

आज इन इलाकों में रहेगा पावर कट

मंदाकिनी कॉलोनी, मंदाकिनी चौराहा, खादिम चौराहा, बिशनखेड़ी, बैरागढ़ मंडी, विंडसर स्क्वेयर, गुरुकृपा टावर, जानकी रेजीडेंसी, फॉरच्यून एस्टेट, अल्टीमेट ऑर्केड, पैलेस आर्चेड, अंबेडकर नगर, सांईनाथ, शालीमार पार्क, वेस्टर्न होटल, महाबली नगर, विनायक होम्स, शालीमार गार्डन से लेकर चिनार फॉरच्यून औरआसपास के इलाकों में आज बिजली कटेगी।

End of Feed