भोपाल

भोपाल में शूटिंग सीखने गए नाबालिग ने खुद को मारी गोली, हॉस्टल में शव मिलने से फैली सनसनी

Bhopal News: भोपाल की शूटिंग अकादमी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। रविवार शाम को अकादमी के 17 वर्षीय छात्र यथार्थ रघुवंशी ने कथित तौर पर अपनी अभ्यास बंदूक से खुद को गोली मार ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है-

Image

भोपाल में शूटिंग के दौरान छात्र की मौत

Photo : iStock

Bhopal News: भोपाल में सरकारी शूटिंग अकादमी के 17 वर्षीय छात्र ने संस्थान में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। रातीबड़ पुलिस थाने के प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को यथार्थ रघुवंशी नामक छात्र ने कथित तौर पर अकादमी के छात्रावास में अभ्यास बंदूक से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शूटिंग के दौरान छात्र की मौत

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले का निवासी छात्र राज्य की राजधानी भोपाल में शूटिंग अकादमी के छात्रावास में रह रहा था। अधिकारी ने बताया कि वह अकादमी में शूटिंग का प्रशिक्षण ले रहा था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

उन्होंने कहा कि अभी तक इस कदम के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article