भोपाल

MP News: टीचर के टॉर्चर से तंग होकर छात्र ने किया आत्महत्या का प्रयास, मामला दर्ज

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में टीचर के प्रताड़ना से तंग आकर एक नौवीं कक्षा के छात्र ने सुसाइड करने का प्रयास किया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छात्र खतरे से बाहर है, जिसके बाद मामले को लेकर छात्र का ब्यान भी दर्ज कर लिया गया है-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रताड़ना से तंग आकर नौवीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना आठ नवंबर की है, लेकिन छात्र का बयान दर्ज होने के बाद मंगलवार को मामला दर्ज किया गया।

14 साल के छात्र ने पिया फिनाइल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय संख्या-दो में पढ़ने वाले 14 साल के छात्र ने कथित तौर पर फिनाइल पी लिया था। उन्होंने बताया कि छात्र ने फिनाइल पीने से पहले एक कथित सुसाइड नोट छोड़ा था।अधिकारी ने बताया कि लड़के के स्वस्थ होने के बाद उसका बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने दो शिक्षकों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

दोनों शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि इसके बाद किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोनों शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रताड़ना से तंग आकर नौवीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामले में छात्र का ब्यान दर्ज

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना आठ नवंबर की है, लेकिन छात्र का बयान दर्ज होने के बाद मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय संख्या-दो में पढ़ने वाले 14 साल के छात्र ने कथित तौर पर फिनाइल पी लिया था। उन्होंने बताया कि छात्र ने फिनाइल पीने से पहले एक कथित सुसाइड नोट छोड़ा था।

मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई जारी

अधिकारी ने बताया कि लड़के के स्वस्थ होने के बाद उसका बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने दो शिक्षकों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इसके बाद किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोनों शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article