शताब्दी ट्रेन में निकला सांप...मची भगदड़ और फिर; देखें खौफनाक वीडियो

एक्सप्रेस भोपाल से जबलपुर की ओर आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के सी-1 कोच में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। रेल प्रशासन ने रेल कोचों की सफाई वाली जगहों पर खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

भोपाल: ट्रेन में सांप निकलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच में सांप निकलने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सीट के ऊपर सामान रखने वाली जगह पर सांप नज़र आ रहा है। सांप पर नजर पड़ते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों की चीखें सुनाई दे रही हैं। 2 दिन पहले की सांप निकालने की घटना बताई जा रही है।

Snake Tain Video

ट्रेन में निकला सांप

C-1 कोच में सांप

दरअसल, जनशताब्दी एक्सप्रेस भोपाल से जबलपुर की ओर आ रही थी। तभी C-1 कोच में सांप के निकलने से यात्रियों में भगदड़ मचने लगी। इसी दौरान यात्रियों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सांप निकलने के मामले की रेल प्रशासन ने जांच शुरू की है। रेल कोचों की सफाई वाली जगहों पर खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

End of Feed