बहन, बेटी और मां की इज्जत सबसे ऊपर, अपराधियों को कोर्ट सजा देती है, मैं बुलडोजर चलवा देता हूं, बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2023, 11:14 AM IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर में आयोजित 'महिला सम्मेलन' में कहा कि प्रदेश में बहन, बेटी और मां की इज्जत सबसे ऊपर है। अगर महिलाओं के साथ कोई अपराध होता है तो सरकार ने सख्त कानून बनाया है, जिसके तहत दुराचारियों को फांसी की सजा सुनाई जा रही है।

भोपाल: मध्य प्रदेश की धरती पर अपराधियों की अब खैर नहीं है, जो भी व्यक्ति अपराध करता है, कोर्ट उसे सजा तो देता ही है। साथ ही साथ मामा ब्याज भी देता है, बुलडोजर चलवा देता है। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अनूपपुर में आयोजित 'महिला सम्मेलन' के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बहन, बेटी और मां की इज्जत सबसे ऊपर है। दुराचारियों को फांसी देने का कानून हमारी सरकार ने बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बेटियों को सशक्त बनाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना चल रही है। बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लाडली बहना योजना के तहत 1000 रुपए राशि दे रही है। अगर महिलाओं के साथ कोई अपराध होता है तो सरकार ने सख्त कानून बनाया है, जिसके तहत दुराचारियों को फांसी की सजा सुनाई जा रही है। अपराधी का मनोबल तोड़ने के लिए उसके अवैध अतिक्रमण पर मामा शिवराज बुलडोजर चलवा देता है।

Shivraj Singh Chouhan, Women Safety, Ladli Laxmi Yojana

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज ने की जनदर्शन यात्रा

सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर में जनदर्शन यात्रा भी की। विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर जिले को हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी। कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

End of Feed