Simhastha 2028: सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन, बनाया जाएगा 29 KM लंबा घाट; 2 करोड़ लोग एक साथ लगाएंगे डुबकी

Simhastha 2028: मध्य प्रदेश के उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होना है। इसके लिए उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे 29 किलोमीटर लंबा घाट बनाया जाएगा, जिस पर एक साथ 2 करोड़ लोग एक साथ स्नान कर सकेंगे।

Simhastha 2028: प्रदेश सरकार की कैबिनेट की साल की अंतिम बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखकर उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर 29 किलोमीटर लंबा घाट बनाया जाएगा, जिस पर दो करोड़ लोग स्नान कर सकेंगे। कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में क्षिप्रा नदी के तट पर 778 करोड़ रुपये की लागत से घाट बनाए जाने का निर्णय हुआ। यह घाट 29 किलोमीटर लंबा होगा। इस घाट पर दो करोड़ लोग स्नान कर सकेंगे।

Shipra River in Ujjain

शिप्रा नदी घाट

केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास

पूरी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना और कालीसिंध पार्वती चंबल योजना से मध्य प्रदेश का सिंचाई रकबा बढ़ेगा। इन परियोजनाओं में 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 10 फीसदी हिस्सा राज्य सरकार का रहेगा। यह बड़ी मदद राज्य सरकारों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है।

End of Feed