'प्रियंका गांधी वाड्रा झूठ बोल रही हैं..', जानें CM शिवराज सिंह चौहान ने क्यों सुनाई खरी-खोटी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 22, 2023, 06:47 PM IST

Shivraj Singh Chohan Slams Priyanka Gandhi Vadra: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापटक का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाए, तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 'प्रियंका झूठ बोल रही हैं, किसानों को 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।'

Madhya Pradesh Election News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार का दौर छिड़ गया है। किसानों की आय को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया, तो जवाब में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। किसानों के प्रतिदिन 27 रुपये कमाने में असमर्थ होने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दावे को लेकर एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने उन पर निशाना साधा और शनिवार को कहा कि प्रदेश में किसानों को 12 हजार रुपये दिये जा रहे हैं।

Priyanka Vs Shivraj

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- प्रियंका झूठ बोल रही हैं।

शिवराज ने प्रियंका को झूठ नहीं बोलने की सलाह दी

शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'मैं कहना चाहूंगा कि प्रधानमंत्री की ओर से छह हजार रुपये और मेरी ओर से छह हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा किए जा रहे हैं। ऐसा झूठ मत बोलो जो हजम न हो।' हालांकि मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि किसानों के खातों में पैसा मासिक या वार्षिक रूप से जमा किया जा रहा है या नहीं।

End of Feed