भोपाल

मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद, भोपाल और झाबुआ में लाखों की लूट

मध्य प्रदेश के भोपाल और झाबुआ में अपराधियों ने बड़े पैमाने पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आभूषण की दुकान में लाखों की लूट की है और पुलिस के हाथ अब तक खाली है।

Image

लूट की वारदात।

Photo : Times Now Digital

मध्य प्रदेश में लुटेरों का हौसला बुलंद हो गया है। आए दिन किसी न किसी जगह लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के भोपाल और झाबुआ से लूट की वारदात सामने आई है। ये ज्यादातर आभूषण दुकान को निशान बना रहे हैं और बंदूक के दम पर लाखों-करोड़ों के आभूषण या कीमती सामान लूट रहे हैं।

खिलौने वाली बंदूक से लूट

इसका शिकार आम इंसान के अलावा बड़े-बड़े नेता तक हो रहे हैं। इन लुटेरों ने एक पूर्व मंत्री के बंगले को भी निशाना बनाया और लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, कल भोपाल के बागसेवनिया इलाके में खिलौने की बंदूक दिखाकर आभूषण विक्रेता से लूट को अंजाम दिया गया।

पूर्व मंत्री तक को बनाया निशाना

इसके साथ ही आज चोरों ने झाबुआ के कल्याणपुरी आभूषण बाजार में भाजपा नेता की आभूषण की दुकान को निशाना बनाया, जहां से बड़ी मात्रा में आभूषण लूट लिए गए। वहीं, भोपाल में चोरों ने कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के घर को निशाना बनाया, जो भोपाल के पौष इलाके 4 इमली में सीबीआई दफ्तर के पड़ोस में है।

जानकारी के मुताबिक, अब तक इस मामले में पुलिस का हाथ खाली है। कोई बदमाश पकड़ में नहीं आया है। हालांकि, पुलिस जांच चल रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article