फिर भड़के नितिन गडकरी, बोले-गूगल से बनाते हैं सड़क के प्लान, टेंडर कंपनियों-इंजीनियरों पर कसा तंज

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घर बैठकर हाईवे एक्सप्रेसवे की डिजाइन और डीपीआर तैयार करने वाले टेंडर मालिक और इंजीनियरों पर तंज कसा है। कहा कि कंपनियां पर तंज कसा और कहा कि कई लोग तो घर पर बैठकर ही गूगल से प्लान बना लेते है।

भोपाल: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क और पुलों का डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने वाली कई कंपनियां पर तंज कसा और कहा कि कई लोग तो घर पर बैठकर ही गूगल से प्लान बना लेते है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार “सडक और पुल निर्माण के क्षेत्र में उभरती नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों’’ का उद्घाटन करते हुए शनिवार को गडकरी ने कहा कि डीपीआर बनाने वाले तो इतने महान लोग हैं कि इन्हें पद्म भूषण और पद्म श्री मिलना चाहिए क्योंकि इंजीनियरिंग के लिहाज से जितने गंदे काम हो सकते है वे करते हैं। घर में बैठकर ही गूगल प्लान तैयार कर लेते हैं। दो पैसे भले ही ज्यादा लो मगर परफेक्ट काम करो।

Nitin Gadkari taunt on Highway-Expressway Tender Company

(फाइल फोटो)

मंदिर-मस्जिद नहीं रोक पाए काम

उन्होंने सड़क और पुल निर्माण के कार्य से जुड़े इंजीनियर्स को लेकर सवाल किया और कहा कि ये लोग परियोजना पर हस्ताक्षर करने से पहले साइट पर जाते है क्या? वे देखते है कि कहां मंदिर और मस्जिद आ रही है। पूरा रोड बना देते है और मंदिर व मस्जिद सामने आने पर काम रोक देते है। फिर हमारे पास आते है कि इस रोड को कैसे आगे निकालें। इसका कारण वे गूगल पर देखकर प्लान बनाते हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गडकरी का भोपाल पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने स्वागत किया। गडकरी ने दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ किया।

End of Feed