रीवा में सड़क दुर्घटना, महाकुंभ से लौट रही एसयूवी और ट्रक की टक्कर, तीन लोगों की मौत और 7 घायल

Rewa Road Accident: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एसयूवी कार की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग इस हादसे में घायल हो गए।

Rewa Road Accident: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। इस दौरान प्रयागराज के महाकुंभ से लौटते समय एक एसयूवी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और सात लोग घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Accident News

महाकुंभ से लौट रही एसयूवी और ट्रक की टक्कर

सड़क किनारे खड़े ट्रक से वाहन की टक्कर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रीवा जिले के मनगवा पुलिस थाने की अधिकारी वर्षा सोनकर ने बताया कि यह घटना रीवा जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोमवार रात करीब 10.30 बजे हुई। जब एसयूवी कार चालक की झपकी आ गई और इस कारण वाहन हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने बाताया कि तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे पार्क ट्रक से टकरा गया।

End of Feed