MP: जब सिंधिया के पैरों में इस मंत्री ने टेक दिया माथा, फिर जोड़े रहा हाथ; बोले लोग- राजनीति भी क्या-क्या नहीं कराती है

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 11, 2023, 08:28 AM IST

Praduman Singh Tomar Viral Video: तोमर के इस अंदाज को देख टि्वटर पर @ravipra61529494 नाम के यूजर ने कमेंट किया- ऐसा इन्होंने अपने पिता के साथ कभी नहीं किया होगा, पर क्या करें चाटुकारिता करनी है।

Praduman Singh Tomar Viral Video: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की चरण वंदना करते नजर आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार में ऊर्जा मंत्री तोमर इस दौरान भरे मंच पर सिंधिया के पैरों में पड़ गए थे। उन्होंने अपने दोनों घुटनों को टेककर केंद्रीय मंत्री के पैरों में अपना माथा टेक लिया था और जैसे ही वह नतमस्तक हुए सिंधिया के साथ आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए थे।

मंच पर बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी सिंधिया के बगल में थीं, जो कि तोमर का यह अंदाज देख एक पल को समझ नहीं पाईं कि वहां क्या हुआ है। घटना से जुड़ी 39 सेकेंड्स की एक क्लिप भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है। सिंधिया से चौधरी कुछ बात कर रही थीं, तभी तोमर पीछे से आए और उन्होंने सिंधिया को हल्की से आवाज देते हुए उनके पैरों में ओर रुख किया।

End of Feed