मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी के सामने अजीबो-गरीब स्थिति तब पनपी, जब उनके जूते चोरी हो गए थे। वह इस दौरान हैरान-परेशान हो गए थे। मंत्री इस दौरान अपने जूतों को इधर-उधर खोजते हुए दिखाई दिए।
सबसे हैरत और रोचक बात यह है कि मंत्री के जूतों को खोजने के लिए उनके स्टाफ के अलावा पुलिस भी काफी देर दौड़-भाग करती नजर आई। हालांकि, इन जतन के बाद भी मंत्री के जूतों का कोई अता-पता न लग सका।
हालांकि, थोड़ी देर बाद जब जूते नहीं मिले तब पुलिस ने उन्हें किसी समर्थक के जूते पहनाकर मौके से रवाना किया। यह वाकया उस वक्त का है, चौधरी स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की जयंती पर आयोजित सिंधिया राजवंश की छतरी पर भजन संध्या में शामिल होने पहुंचे थे।
