केन-बेतवा लिंक परियोजना का होगा शिलान्यास, MP से PM मोदी करेंगे बड़े ऐलान; 44 लाख किसान परिवारों को मिलेगी खुशखबरी

अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश को कई बड़ी सौगातों से नवाजेंगे। इसमें सबसे बड़ी केन-बेतवा लिंक परियोजना का होगा शिलान्यास शामिल है।

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे है, वह यहां केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित अनेकों सौगात देने वाले हैं। शिलान्यास व लोकार्पण समारोह छतरपुर के खजुराहो में आयोजित किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर बुधवार को खास समारोह आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Ken-Betwa National River Linking Project

मध्य प्रदेश में पीएम मोदी

इन जिलों के लिए बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री मोदी खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना से मध्यप्रदेश के 10 जिलों छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, शिवपुरी, दतिया, रायसेन, विदिशा और सागर में 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और 44 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे।

End of Feed