भोपाल

Bhopal News: गाड़ी चलाने को लेकर विवाद, दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे; कई लोग घायल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार दोपहर को दो गुटों के बीच पुरानी सब्जी मंडी, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हिंसक झड़प हो गई। पथराव और लाठी-डंडों से हुई इस भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए। घटना में महिलाएं भी शामिल थीं। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार की दोपहर दो गुटों के बीच जमकर पथराव हो गया और लाठी डंडे भी चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। मौके पर बड़ी संख्‍या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी में मंगलवार को दो गुट आमने सामने आ गए। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए और लाठी डंडों का भी प्रयोग किया। दोनों गुटों में शामिल लोगों के हाथों में तलवारें भी थीं। इस विवाद में कई लोगों को चोटें भी आई हैं। वहीं कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।

दो युवकों के बीच विवाद

पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले दो युवकों के बीच वाहन चलाने को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सब्जी मंडी दोनों गुटों के बीच संघर्ष का मैदान बन गया। बताया जा रहा है क‍ि मुस्लिम और सिख समाज से संबंधित गुटों के बीच विवाद हुआ।

तलवार लहराते दिखे लोग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवकों के हाथ में डंडे और तलवारें हैं। वे एक-दूसरे पर पत्थर भी बरसा रहे हैं। उपद्रवियों के बीच महिलाएं भी नजर आ रही हैं। दो गुटों में पथराव और लाठी डंडे चलने की बात की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और उसने हालात को संभाला। मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

राजधानी में मंगलवार को कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान को लेकर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। इसलिए पुलिस भी तैनात थी। विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस बल ने हालात को संभाला।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article