भोपाल

Bhopal News: स्लम फ्री बनेगा भोपाल, बस्ती में रहने वाले लोगों के पक्के होंगे मकान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2023, 01:45 PM IST

भोपाल में स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों के पक्के मकान बनाए जाएंगे। सुराज नीति 2023 के तहत यह कार्य किया जाएगा। यह नीति भोपाल को स्लम फ्री बनाने के लिए तैयार की गई है।

Image

स्लम मुक्त बनेगा भोपाल (फोटो साभार - ट्विटर)

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की स्लम बस्तियों में भोपाल विकास प्राधिकरण पक्के आवास बनाने जा रहा है। इसके लिए सुराज नीति 2023 तैयार की गई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को बीडीए के दफ्तर में भोपाल के विभिन्न स्थानों पर स्थित स्लम के रहवासियों को पक्के आवास देने ‘सुराज नीति 2023‘ के अन्तर्गत नगर पालिका निगम भोपाल द्वारा दिये गये प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया एवं विभिन्न निर्देश भी दिए गए।

भोपाल को स्लम फ्री बनाने की नीति

सुराज नीति 2023 भोपाल को स्लम फ्री बनाने के लिए तैयार की गई नीति है। इसके तहत स्लम में रहने वाले लोगों को पक्के घर देने के संबंध में बैठक की गई। इसके अलावा भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा 30 वर्ष से अधिक पुरानी योजनाओं पर मध्यप्रदेश आवास पुनर्विकास नीति 2022 के तहत चार योजनाओं के संबंध में नगर निगम भोपाल के कन्सलटेंट ने प्रजेन्टेशन का प्रस्तुतीकरण भी किया।

कलेक्टर ने सुराज नीति के तहत दिए कई निर्देश

कलेक्टर सिंह ने सुराज नीति के अन्तर्गत ईडब्ल्यूएस भवनों की ऊंचाई 12 मीटर अर्थात भूतल प्लस तीन मंजिलीय भवन बनाए जाने के निर्देश दिये गए।इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि संजय काम्पलेक्स चरण-दो मध्य प्रदेश आवास पुनर्विकास नीति 2022 के अन्तर्गत योजना को मूर्त रूप प्रदान करते समय योजना के आगे के भाग को कमर्शियल एवं पीछे के भाग को आवासीय रखा जाये।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article