MP में Patwari Pariksha से जुड़ी भर्तियां होल्ड परः CM बोले- सेंटर के परिणाम पर संदेह, होगा नतीजे का पुनःपरीक्षण

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 13, 2023, 10:49 PM IST

MP Patwari Pariksha: पटवारी भर्ती परीक्षा में करीब 13 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जबकि नौ हजार से अधिक लोग चयनित किए गए थे। हालांकि, फिलहाल सब कुछ होल्ड पर डाल दिया गया है।

MP Patwari Pariksha: मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा के जरिए होने वाली नियुक्तियां फिलहाल होल्ड पर डाल दी गई हैं। गुरुवार (13 जुलाई, 2023) को इस बड़े फैसले से जुड़ी जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। उन्होंने देर शाम माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर इस बाबत ट्वीट किया।

madhya pradesh

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

उन्होंने बताया, "कर्मचारी चयन मंडल की ओर से समूह-2, उप समूह-4 और पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षा परिणाम में एक सेंटर के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूं। सेन्टर के परिणाम का पुनः परीक्षण किया जाएगा।"

End of Feed