भोपाल

MP : राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, केंद्र की तरह 42 फीसदी महंगाई भत्ता देगी शिवराज सरकार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2023, 03:10 PM IST

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। शिवराज सिंह सरकार ने केंद्र की तर्ज पर 42 फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। राज्यकर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई से मिलना शुरू हो जाएगा। महंगाई भत्ता तीन किस्तों में मिलेगा।

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। शिवराज सिंह सरकार ने केंद्र की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। राज्यकर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई से मिलना शुरू हो जाएगा। महंगाई भत्ता तीन किस्तों में मिलेगा। 1 जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा।

जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा भत्ता

महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत करने की घोषणा सीएम शिवराज सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में उन्हें मिलेगा। 42% महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा जो कि अगस्त माह से दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि होगी। 1 जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article