भोपाल में चलती ट्रेन में चढ़ रहा था यात्री, फिसलने पर पटरी पर गिरा; Video में देखें रेलकर्मी ने कैसे बचाई जान

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर रेलकर्मी की सतर्कता से एक व्यक्ति की जान बच गई। दरअसल एक यात्री ट्रेन के चलने के बाद उसमें चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वह फिसलकर पटरी पर गिरा। लेकिन रेलकर्मी ने उसकी जान बचा ली और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर तुरंत ट्रेन भी रोक दी। जिससे वह गंभीर चोट आने से बच गया।

Bhopal Train Accident: भोपाल में एक ट्रेन यात्री गंभीर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसलने से वह पटरी पर गिर गया। हालांकि रेलकर्मी की सतर्कता के चलते उसकी जान बच गई। इस दौरान बिना समय गवाए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

Train Accident

भोपाल में टला हादसा

ट्रेन मैनेजर ने तुरंत लगाया इमरजेंसी ब्रेक

यह घटना रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर 26 मई की रात करीब 10:40 बजे की है। इस दौरान ट्रेन नंबर 12155 भोपाल एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना हो रही थी। तभी एक 45 वर्षीय शख्स ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। लेकिन कोच का हैंडल पकड़ते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पटरी पर गिर पड़ा। इस दौरान ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात ट्रेन मैनेजर वैभव भारती ने सतर्कता का परिचय दिया। उन्होंने सीटी और गार्ड इंडिकेशन सिस्टम से खतरा भांपकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया। ट्रेन के समय पर रुकने से यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

End of Feed