MP में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद, लाठी से पीटकर व्यक्ति की हत्या

एमपी के अशोक नगर में तेज आवाज में गाना बजाने पर विवाद हुआ। एक युवती ने पड़ोसियों को आवाज कम करने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। इस बात पर नाराज होकर पड़ोसियों ने युवती के दादा पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले में तेज आवाज में गाना बजाने पर आपत्ति जताये जताने से नाराज दो लोगों ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पोती ने पड़ोसियों द्वारा तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया।

crime

सांकेतिक फोटो।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात चंदेरी थानाक्षेत्र के गोराकला गांव में हुई घटना के आरोपी रतिराम अहिरवार और मुकेश अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। चंदेरी थाना प्रभारी मनीष जादौन ने बताया कि मृत व्यक्ति की पोती ने कुछ दिन पहले आरोपियों द्वारा तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर आपत्ति जताई थी। लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है।

End of Feed