भोपाल

Video: विराट की तरह बैटिंग और बुमराह जैसी बॉलिंग! बागेश्वर धाम बाबा का ये रूप देखा क्या?

बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का क्रिकेट प्रेम किसी से छिपा नहीं है। जब भी समय मिलता है वह क्रिकेट में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हाथ आजमाते हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी का नेट में अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं।

Image

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खूब लगाए चौके-छक्के

Photo : Times Now Digital

क्रिकेट तो भारत की नस-नस में बहता है। क्रिकेट को हमारे देश में धर्म की तरह माना जाता है। क्रिकेटरों को भगवान का दर्जा तक मिल जाता है। क्रिकेट के लिए तमाम हस्तियों का प्रेम भी अक्सर सामने आता रहता है। अब बाबा बागेश्वर धाम वाले मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का क्रिकेट प्रेम सामने आया है। प्रैक्टिस नेट पर गेंदबाजी करते हुए और बल्लेबाजी करते हुए उनका वीडियो आपने देखा क्या?

ऐसा नहीं है कि बाबा का क्रिकेट प्रेम बिल्कुल नया-नया है। बल्कि बाबा का क्रिकेट के लिए प्रेम पहले भी छलकता रहा। क्रिकेट खेलते हुए बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो शायद आपने पहले नहीं देखा होगा। आज हम उनका वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें वह नेट्स पर विराट कोहली की तरह बल्लेबाजी अभ्यास करते और बुमराह की तरह गेंदबाजी करते दिख रहे हैं।

बागेश्वर धाम वाले बाबा का यह वीडियो मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले का है। यहां बिजावार विधायक राजेश बबलू शुक्ला के साथ बाबा बागेश्वर ने क्रिकेट खेला। बाबा बागेश्वर ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी जमकर हाथ आजमाए। बाबा ने विधायक को दो बार किया कैच आउट कराया। यही नहीं उन्होंने विधायक की गेंद पर छक्के भी जड़े।

वीडियो में विधायक बबलू शुक्ला बागेश्वर धाम सरकार की गेंद पर चौके छक्के लगाते हुए नजर आए। बागेश्वर बाबा जब फ्री होते हैं तो वह क्रिकेट का लुत्फ उठाते हैं। कई बार भारतीय क्रिकेटर जब बागेश्वर धाम पहुंचते हैं, तो उनके साथ भी बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री क्रिकेट खेलने का मौका नहीं गंवाते।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article